Create your Account
CG News: झारखंड की चार सीटों के प्रभारी बने मंत्री तोखन साहू, पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- VP B
- 29 Aug, 2024
भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नई दिल्ली/बिलासपुर। CG News: भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें झारखंड के लातेहार और चतरा जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जहां वे दोनों जिलों के चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।
CG News: लातेहार जिले में दो विधानसभा क्षेत्र आते हैं—लातेहार (विधानसभा क्षेत्र संख्या 74) और चंदवा (विधानसभा क्षेत्र संख्या 73)। लातेहार सीट पर जेएमएम का कब्जा है, जबकि चंदवा सीट पर कांग्रेस के विधायक हैं। वहीं, चतरा जिले में भी दो विधानसभा क्षेत्र हैं—चतरा (विधानसभा क्षेत्र संख्या 27) और सिमरिया (विधानसभा क्षेत्र संख्या 26)। चतरा सीट पर राजद का दबदबा है, जबकि सिमरिया सीट पर भाजपा के विधायक हैं।
CG News: तोखन साहू 30 अगस्त को रांची में भाजपा कार्यालय में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे, जहां वे इन दोनों जिलों और चार विधानसभा क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में वे अपनी रणनीति तय करेंगे ताकि भाजपा को इन क्षेत्रों में जीत दिलाई जा सके। साहू के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती इन चार सीटों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: सुशासन तिहार में भाजपा नेता से बदसलूकी, दुर्ग जनपद सीईओ सस्पेंड, देखें आदेश
- 2. Nikhil Chaudhary : भारतीय मूल के निखिल चौधरी को ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम में मिला मौका, बांग्लादेश सीरीज के लिए चयन
- 3. Rajasthan: राजस्थान में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 4,800 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई
- 4. IPL Online Betting Busted in Raigarh: आईपीएल फाइनल पर लगवा रहे थे ऑनलाइन सट्टा, दो सटोरिये गिरफ्तार, 32 लाख रुपए नकद जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

