Create your Account
CG News : लोरमी में निजी स्कूलों की मनमानी! मुफ्त किताबों की जगह अभिभावकों पर महंगी पुस्तकें खरीदने का दबाव, जांच के आदेश
- Rohit banchhor
- 28 Jun, 2026
शासन के निर्देशों की अनदेखी का आरोप, निजी प्रकाशकों की 4 से 5 हजार रुपये तक की किताबें खरीदने के लिए किया जा रहा मजबूर, शिक्षा विभाग ने गठित की जांच टीम।
CG News : लोरमी। छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर लोरमी में अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद निजी स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों को सरकारी निशुल्क पुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन ने कक्षा पहली से दसवीं तक सीजी बोर्ड के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निशुल्क पुस्तकों से ही पढ़ाई कराने के निर्देश जारी किए हैं। अप्रैल माह में मुख्य सचिव विकास शील ने भी आदेश जारी कर स्पष्ट किया था कि किसी भी अभिभावक को निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

इसके बावजूद लोरमी के कई निजी स्कूलों पर आरोप है कि वे निजी प्रकाशकों से सांठगांठ कर अभिभावकों को स्कूल द्वारा निर्धारित विशेष दुकानों से एक कक्षा की 4 से 5 हजार रुपये तक की महंगी किताबें खरीदने के लिए विवश कर रहे हैं।

अभिभावकों का कहना है कि जब शासन निशुल्क किताबें उपलब्ध करा रहा है, तब भी स्कूल प्रबंधन अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। मामले की शिकायत मुंगेली कलेक्टर तक पहुंचने के बाद उन्होंने लोरमी की प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीषा खांडे को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिकायतों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और यदि स्कूलों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Ketan Agrawal Murder Case: पुणे हत्याकांड में खुलासा : प्रेमी संग मिलकर सिया ने रची साजिश, मंगेतर को पहाड़ी से धक्का देकर उतारा मौत के घाट
- 2. K Bhagyaraj Death: नहीं रहे के. भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
- 3. Raipur News: पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर ABVP का कल जोरदार प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर....
- 4. Chhattisgarh Ebola Alert: कांगो और युगांडा से आए दुर्ग के 3 लोगों में इबोला वायरस, होम-आईसोलेशन में भेजे गए संदिग्ध मरीज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

