Create your Account
CG Crime : लापता महिला की मिली लाश, पूर्व पति और प्रेमी ने हत्या कर दफनाया था शव, गिरफ्तार...
- Rohit banchhor
- 11 Aug, 2024
CG Crime : कवर्धा। जिले के सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के तेलीघोटा व घानीखुंटा घाट के जंगल में पिछले 23 दिन से लापता महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया है।
CG Crime : कवर्धा। जिले के सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के तेलीघोटा व घानीखुंटा घाट के जंगल में पिछले 23 दिन से लापता महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया है। बताया जाता है कि महिला के पूर्व पति और उसके प्रेमी ने मिलकर महिला की हत्या कर शव को गड्डा खोदकर जंगल में दफना दिया था। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
CG Crime : बता दें कि फ़िल्म दृश्यम के तर्ज पर इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम दिया गया था। बताया जाता है कि मृतिका ग्वालिन बाई साहू पति लुकेश साहू ग्राम चीमागोंदी की रहने वाली थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते महिला लगभग 3 सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। पति-पत्नी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी सिलसिले में 18 जुलाई को वह कोर्ट में पेशी में आई थी। उसी दिन से ग्वालिन बाई लापता थी।
CG Crime : पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या कर शव को गड्डा खोदकर दफना दिया गया था। जांच में जुटी पुलिस ने सड़ी-गली अवस्था में शव को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले महिला की गला दबाकर हत्या किया फिर शव को गड्ढे खोदकर दफनाया दिया था। महिला के लापता होने की रिपोर्ट मृतका के पिता रामखिलावन साहू निवासी कल्याणपुर ने सहसपुर लोहारा थाने में दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस ने तेलीटोला व घानीखुंटा घाट के बीच जंगल में महिला की सड़ी-गली लाश बरामद की है।
CG Crime : वहीं मृतका की स्कूटी को कर्रानाला बांध से बरामद किया है। एएसपी कवर्धा पुलिस विकास कुमार के अनुसार मृतक महिला अपने पूर्व पति से हर माह 10 हजार रूपए लेती थी और प्रेमी से भी आये दिन पैसों की डिमांड करती थी। इसलिए दोनों मिलकर हत्या का प्लान किया और वारदात को अंजाम देने से पहले फ़िल्म दृश्यम देखा। फिर उसी तर्ज पर हत्या को अंजाम दिया।
Related Posts
More News:
- 1. earthquake: तेज भूकंप में भरभराकर गिरी स्कूल बिल्डिंग, पांच की मौत, फिलीपींस-इंडोनेशिया में सुनामी अलर्ट, देखें वीडियो
- 2. Accident : ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा : ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर, डीजल टैंक फटने से दोनों वाहन जलकर राख, चालक जिंदा जले
- 3. IND vs IRE 1st T20I: आयरलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले चुनी गेंदबाजी; वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का इंतजार
- 4. Accident : बालोतरा सड़क हादसा : रोडवेज बस और कार की टक्कर में चार सगे भाइयों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

