Breaking News
:

Cabinet Decision : महिलाओं को मिलेगा सिविल सेवाओं 35% आरक्षण का लाभ, इन प्रस्ताओं को भी मिली हरी झंडी

Cabinet Decision

इस बदलाव से योग्य उम्मीदवारों को अधिक अवसर मिलेंगे।

Cabinet Decision : भोपाल। राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय में आज मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में प्रदेश के हित के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि मध्य प्रदेश में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।


Cabinet Decision : सरकार ने सिविल सेवाओं में महिला आरक्षण को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है। इस संबंध में प्रस्ताव पर  कैबिनेट बैठक में मुहर लगी है। इस निर्णय से सरकारी नौकरियों में महिला-पुरुष कर्मचारियों का लिंगानुपात बेहतर होगा। साथ ही राज्य के मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक की भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 50 वर्ष कर दिया गया है, जो पहले 40 वर्ष थी।


Cabinet Decision : इस बदलाव से योग्य उम्मीदवारों को अधिक अवसर मिलेंगे। मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में स्टाफ की कमी को दूर किया जा सकेगा। इसके अलावा विभागों में भर्ती को लेकर पीएससी पदों की जानकारी मुख्यमंत्री ने मांगी है। 12 नवंबर को कालिदास सम्मान समारोह उज्जैन में होगा, जिसमें उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिरकत करेंगे। 



Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट में लिए यह महत्वपूर्ण फैसले-

254 नए नगद उर्वकर विक्रय केंद्र को दी गयी स्वीकृति

किसानों को नहीं होगी परेशानी, लंबी लाइनों से राहत मिलेगी

सारणी में 830 मेगावाट की इकाइयों को डीकमीशन किया जाएगा

660 मेगावाट का पॉवर प्लांट  लगाया जाएगा

मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती सीमा 50 वर्ष की गई

एमपी पैरामेडिकल कौंसिल के नियम जारी रहेंगे, भारत सरकार के रूल्स आने के बाद वह लागू होंगे

को-ओरपरेटिव विभाग में आईटी का इंटीग्रेशन होगा
सोसायटीयों को चलाने में मिलेगी मदद

एमपी सिविल सेवा में अब महिलाओं को 33 की जगह 35 फीसदी आरक्षण

रीवा सम्मिट बहुत सफल रही, 31 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले , 28 हजार से अधिक रोजगार मिलेगा

गौवर्धन पूजन का आयोजन प्रदेश में धूमधाम से हुआ

सीएम ने विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रिया की जनाकारी भी मांगी

7 दिसम्बर को नर्मदापुरम में रीजनल इनवेस्टर सम्मिट होगी, तैयारी के निर्देश जारी किए.

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us