Create your Account
MP Crime : पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर हत्या, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 29 Mar, 2026
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
MP Crime : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के ग्राम कुचवाड़ा में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। उदयपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी संतोष रघुवंशी ने रात करीब 10 बजे खेत में रविंद्र रघुवंशी पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, वहीं उसके परिवार के कई सदस्य पहले से एक डबल मर्डर केस में जेल में बंद हैं। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कुंवर सिंह मुकाती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Arjun-Saaniya Wedding: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे, मुंबई में संपन्न हुई शाही शादी
- 2. Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज, जेडीयू में बढ़ी हलचल
- 3. CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रमिक सम्मेलन में 79 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में 27.15 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर
- 4. CG Breaking: बिहार राज्य सभा चुनाव के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक,पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

