Create your Account
Bangladesh: बांग्लादेश के मंदिर से काली मां का मुकुट चोरी, पीएम मोदी ने किया था भेंट
नई दिल्ली/ढाका। Bangladesh: बांग्लादेश स्थित काली मां के जशोरेश्वरी मंदिर से मुकुट चोरी हो गया है। यह चांदी मुकुट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेंट किया गया था, जिसपर सोने की कोटिंग और प्लेटिंग की गई थी। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब पहले ही बांग्लादेश में दुर्गा उत्सव को लेकर हिंदू समुदाय को धमकियां मिलने की खबरें सामने आ रही हैं।
Bangladesh: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जशोरेश्वरी मंदिर से मुकुट कल दोपहर चोरी हुआ था। घटना के कुछ देर पहले ही मंदिर के पुजारी दिन की पूजा कर वहां से निकले थे। इसके बाद सफाई कर्मी ने पाया कि देवी के सिर से मुकुट गायब है। माना जाता है कि जशोरेश्वरी मंदिर भारत और आसपास के देशों में फैली हुईं 51 शक्तिपीठों में से एक है।
Bangladesh: कहां है मंदिर
मंदिर सतखीरा के ईश्वरीपुर में है। माना जाता है कि इसका निर्माण 12वीं सदी में अनारी नाम के ब्राह्मण ने कराया था। उन्होंने जशोरेश्वरी पीठ के लिए 100 दरवाजों का मंदिर बनाया था। बाद में 13वीं सदी में लक्ष्मण सेन ने इसका जीर्णोद्धार कराया था। 16वीं सदी में राजा प्रतापादित्य ने इस मंदिर का दोबारा निर्माण कराया था। पीएम मोदी ने मार्च 2021 में बांग्लादेश यात्रा के दौरान यह मुकुट भेंट किया था।
Bangladesh: तब बांग्लादेश यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि इस मंदिर में भारत एक समुदायिक भवन का निर्माण कराएगा। उन्होंने कहा था कि हॉल सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिहाज से बेहद मददगार होगा। साथ ही तूफानों जैसी आपदा के समय यह शेल्टर का काम करेगा।
Related Posts
More News:
- 1. CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी, 6 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं, इतने दिन चलेगी
- 2. राम मंदिर चढ़ावा मामला: एफआईआर के बाद चम्पत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
- 3. IND vs IRE T20I Series: आयरलैंड के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, ढाई साल बाद अय्यर की T20 में वापसी,वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजरें, यहां देखें कहां-कब होगा मैच
- 4. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी, बिजली और बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

