Create your Account
ASI Murder: ASI की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने सुनसान इलाके से शव किया बरामद
ASI Murder: सिवान: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सिवान में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अनिरुद्ध कुमार की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। गुरुवार सुबह बसांव नवका टोला इलाके से उनका शव बरामद किया गया, जिससे पूरे पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है।
ASI Murder: जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात एएसआई अनिरुद्ध कुमार सिविल ड्रेस में कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर हमला कर धारदार हथियार से गला रेत दिया और शव को सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे दरौंदा थाना पुलिस ने बताया कि हत्या अत्यंत क्रूरता से की गई है।
ASI Murder: प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. National Pulse Polio Campaign : 'पोलियो की दो बूंद, हर बच्चे की सुरक्षा' : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में शामिल होने की अपील
- 2. TMC : अकेली पड़ी ममता बनर्जी, TMC की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में 8 MLA और 6 MP ही पहुंचे,अभिषेक बनर्जी फिर बने राष्ट्रीय महासचिव
- 3. CG News: बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरा खनन की तैयारी तेज, सीएमडीसी बोर्ड की बैठक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
- 4. CG News: मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा फेरबदल: अफसरों को वर्क डिस्ट्रीब्यूशन, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

