Breaking News
Create your Account
बेरोजगारी और कर्ज ने पूर्व मैनेजर को बना दिया चोर, 60 सीसी टीवी फुटेज से पहुंचा सलाखों के पीछे
भोपाल। भोपाल के भानपुर इलाक़े के निजी मॉल के सिनेमा घर ऑफिस में हुई लाखो रुपए की चोरी का निशातपुरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिनेमा हाल के पूर्व मैनेजर ने बेरोजगारी व कर्ज से परेशान होकर अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी सुनील सूर्यवंशी पीपुल्स माल की मुक्ता सिनेमा में जनरल मैनेजर हैं। विगत 30 दिसंबर को वह ऑफिस बंद कर रात सवा दो बजे घर चले गए थे।
सुबह करीब छह बजे मोबाइल पर मॉल के सुरक्षा प्रमुख का कॉल आया कि सिनेमा हाल के ऑफिस में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही सुनील फौरन ऑफिस पहुंचे। वहां मुक्ता सिनेमा के गार्ड मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उनकी झपकी लग गई थी। उसी दौरान किसी ने मॉल के हाल में बनी खिड़की का कांचतोड़ दिया। आवाज से नींद खुल गई और दोनों गार्ड मौके पर पहुंचे। वहां से दो लोग भागते दिखाई दिए। पीछा किया लेकिन वे मॉल से भाग निकले। वापस आकर देखा तो सोफे पर रखे मोबाइल नहीं मिले। अंदर जाकर देखा तो वहां डीवीआर भी नहीं था। ऑफिस में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा मिला। अलमारी में रखी नकदी समेत करीब तीन लाख रुपए का सामान अज्ञात चोर चुरा ले गए थे।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आस-पास लगे 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए। मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया। संदेह के आधार पर छोला मंदिर स्थित दशहरा मैदान से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने माल के सिनेमा हाल में हुई चोरी करना कुबूल किया। आरोपियों के नाम सुनील राठौर उर्फ बंटी (30) व अख्तर खान (45) दोनों निवासी सुंदर नगर छोला मंदिर बताए गए हैं।
आरोपी सुनील राठौर ने बताया कि वह पूर्व में सिनेमा हाल के जीएम के पास काम कर चुका है।पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील राठौर पूर्व में मुक्ता सिनेमा में मैनेजर रह चुका है। उसको मॉल की सुरक्षा व्यवस्था और पैसों के रख-रखाव की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने अपने साथी अख्तर खान के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। वह कई माह से बेरोजगार था और कर्ज चुकाने व अय्याशी करने के लिए उसने चोरी करने की योजना बनाई थी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: मुख्यमंत्री साय कल करेंगे 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों को मिलेगा लाभ
- 2. CG News : जग्गी हत्याकांड मामला : अमित जोगी को हाईकोर्ट का आदेश, 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर
- 3. CG News: बंद नहीं होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल, लेकिन नए सत्र से देनी होगी फीस
- 4. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

