Create your Account
CG News : पति-पत्नी ने लगाई फांसी, घर में मिले दोनों के शव, इलाके में फैली सनसनी
CG News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक दंपति के शव उनके ही घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में मातम का माहौल है। यह मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव का है।
मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों ने करीब चार साल पहले घर से भागकर शादी की थी और साथ रह रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : धान घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, खरीदी केंद्र प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा, 16 लाख नकद और कई दस्तावेज जब्त
- 2. UP News : चित्रकूट को बड़ी सौगात : जल्द शुरू होगी लखनऊ-दिल्ली हवाई सेवा, 951 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- 3. CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
- 4. Pune: पुणे में बारिश के बीच दो मंजिला इमारत गिरी, जनजीवन प्रभावित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

