Breaking News
Create your Account
MP News : कुएं में मिली मां-बेटे की लाश, 2 दिन से थे लापता, गांव में फैली सनसनी
MP News : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के भेलसी गांव में कुएं से मां और उसके मासूम बेटे के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान काशीबाई लोधी (28 वर्ष) और उनके 2 वर्षीय बेटे अभिजीत के रूप में हुई है।
दोनों पिछले दो दिनों से लापता थे, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। गुरुवार शाम खेत पर काम कर रहे ग्रामीण जब पानी लेने कुएं के पास पहुंचे, तो उन्होंने अंदर मां-बेटे के शव तैरते हुए देखे। यह नजारा देख गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हादसा या अन्य कारणों हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : कोल्ड स्टोरेज में मजदूर की हत्या, विवाद में साथी ही बना कातिल
- 2. CG News : 95% जली छात्रा ने तोड़ा दम, रास्ते में हुई मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए सख्त जांच के आदेश
- 3. PM Modi : ‘संसद इतिहास रचने के करीब…’ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा ऐलान : 16 अप्रैल से महिला आरक्षण पर चर्चा
- 4. MP News : नकली सोने का सिक्का दिखाकर साढ़े 5 लाख की ठगी, MP-UP से चार गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

