Create your Account
ट्रंप प्रशासन अगले सप्ताह लागू कर सकता है नया यात्रा प्रतिबंध, अफगानिस्तान-पाकिस्तान पर होगा असर
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह एक नया यात्रा प्रतिबंध लागू करने की तैयारी में हैं, जिसके तहत अफगानिस्तान और पाकिस्तान सहित कई देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लग सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से तीन सूत्रों ने बताया कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और देशों से जुड़े जोखिमों की सरकारी समीक्षा के आधार पर लिया जाएगा। सूत्रों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि सूची में अन्य देश भी शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी उनकी पहचान स्पष्ट नहीं है।
यह कदम ट्रंप के पहले कार्यकाल में सात मुस्लिम बहुल देशों पर लगाए गए प्रतिबंध की याद दिलाता है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में मंजूरी दी थी। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2021 में इसे हटाते हुए इसे "राष्ट्रीय शर्मिंदगी" करार दिया था। नए प्रतिबंध से उन हजारों अफगानों पर असर पड़ सकता है, जो विशेष आप्रवासी वीजा या शरणार्थी के तौर पर अमेरिका में बसने की प्रक्रिया में हैं। ये लोग 20 साल के युद्ध के दौरान अमेरिका के सहयोगी रहे और अब तालिबान के निशाने पर हैं। ट्रंप ने 20 जनवरी को एक कार्यकारी आदेश जारी कर विदेशियों की गहन सुरक्षा जांच का निर्देश दिया था। इसमें 12 मार्च तक उन देशों की सूची तैयार करने को कहा गया था, जिनकी स्क्रीनिंग प्रक्रिया अपर्याप्त है। सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को इस सूची में शामिल करने की सिफारिश की गई है।
विदेश मंत्रालय विशेष वीजा धारकों के लिए छूट की मांग कर रहा है, लेकिन इसकी मंजूरी मुश्किल लग रही है। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में आव्रजन पर सख्ती का वादा किया था। अक्टूबर 2023 में उन्होंने गाजा, लीबिया, सोमालिया जैसे क्षेत्रों से लोगों पर रोक लगाने की योजना का जिक्र किया था। अफगान पुनर्वास समन्वयक कार्यालय को अप्रैल तक बंद करने की योजना भी सामने आई है। #AfghanEvac गठबंधन ने वीजा धारकों से जल्द यात्रा करने की अपील की है, क्योंकि लगभग 2 लाख अफगान पुनर्वास की प्रतीक्षा में हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
- 2. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- 3. CG News: रविवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण के आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, शनिवार को कराने की मांग
- 4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

