Create your Account
BJP के संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी, 'KG से PG तक फ्री शिक्षा और ऑटो-टैक्सी वालों को 10 लाख का जीवन बीमा.. जानें और क्या
नई दिल्ली। BJP Sankalp Patra: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि AAP के सभी घोटालों की जांच कराएंगे। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। मोदी की गारंटी है कि दिल्ली में हर गारंटी पूरी होगी।
BJP Sankalp Patra: बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल ने ऑटो वालों के लिए कुछ नहीं किया। बीजेपी का संकल्प है कि दिल्ली ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा। ऑटो-टैक्सी वालों को 10 लाख का जीवन बीमा देंगे। बीजेपी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने दलालों को खत्म कर दिया है और DBT के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया।
BJP Sankalp Patra: बीजेपी ने संकल्प पत्र में क्या-क्या ऐलान
1. दिल्ली में जरूरतमंदों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे।
2. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार देंगे
3. AAP के सभी घोटालों की जांच कराएंगे।
4. ITI में पढ़ने वाले SC छात्रों को हर महीने एक हजार देंगे।
5. दिल्ली ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा।
6. ऑटो-टैक्सी वालों को 10 लाख का जीवन बीमा देंगे।
7. 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा देंगे।
8. उनके बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति देंगे।
9. रियायती वाहन बीमा प्रदान करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : मानसून की आहट से बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल
- 2. CG Police Suspended : विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी, सिलियारी चौकी प्रभारी निलंबित
- 3. UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इतने जून तक होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
- 4. Box Office Collection: पेद्दी का जलवा जारी, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी की ‘बंदर’ पड़ीं फीकी, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

