Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG Weather News : मानसून की आहट से बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल
- Rohit banchhor
- 18 Jun, 2026
तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं है। मौसम के बदलते तेवर इस बात का संकेत दे रहे हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही प्रदेश के कई हिस्सों में सक्रिय हो सकता है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। साथ ही मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। बुधवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। दुर्ग में सबसे अधिक 3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि जशपुर, केल्हारी, मनोरा और वाड्रफनगर में भी बारिश दर्ज हुई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब से बिहार तक बनी मौसमी द्रोणिका और विदर्भ-छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में मौसम लगातार सक्रिय बना हुआ है। इसी के प्रभाव से कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Rajnath Singh: स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम को रक्षा मंत्री ने बताया गेम-चेंजर, रूस के S-400 को टक्कर देगा भारत का प्रोजेक्ट कुशा
- 2. UP: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिल पर 10% ईंधन अधिभार को आयोग ने बताया नियमों के खिलाफ, पावर कॉर्पोरेशन से मांगा जवाब
- 3. FSSAI की बड़ी कार्रवाई, भ्रामक लेबल और दावों पर 8 फूड कंपनियों को नोटिस जारी
- 4. Singhania Buildcon : हेलो कोरबा..सिंघानिया बिल्डकॉन का तीन दिवसीय आवास मेला 04 से 06 जून तक आपके शहर कोरबा में, अपने बजट और जरूरत के अनुसार एक ही जगह पाये प्रीमियम आवासीय प्लॉट और लग्जीरियस 2, 3 और 4 BHK फ्लैट खरीदने का मौका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

