Create your Account
PM Modi: पोलैंड पहुंचे पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, वारसा एयरपोर्ट पर लगे मोदी मोदी के नारे
- Pradeep Sharma
- 21 Aug, 2024
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में पोलैंड पहुंच गए हैं। यह पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री
वारसा। PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में पोलैंड पहुंच गए हैं। यह पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पौलैंड यात्रा भी है। इस दौरान वारसा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। वहां मौजूद भारतीय मूल के लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाए। बता दें कि पीएम मोदी 21 और 22 अगस्त को पौलेंड दौरे पर रहेंगे और इसके बाद वह 23 अगस्त को युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे। पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा तब हो रही है, जब दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं।
PM Modi: उनकी इस यात्रा की आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा गया, "मेरी पोलैंड यात्रा ऐसे समय हो रही है जब हम अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं। पोलैंड मध्य यूरोप में एक प्रमुख आर्थिक भागीदार है। लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता हमारे संबंधों को और मजबूत करती है। मैं साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपने मित्र प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं।
Related Posts
More News:
- 1. IndiGo flight Lightning strikes: कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार
- 2. Uttarakhand : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CM धामी ने लिया ‘रन फॉर योगा’ में भाग, बोले- योग जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान
- 3. IND vs AFG : तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का टीम इंडिया में डेब्यू, अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI
- 4. K Bhagyaraj Death: नहीं रहे के. भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

