Create your Account
नक्सलियों ने खदान में किया IED ब्लास्ट, चपेट में आने से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर…
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर कुकर IED विस्फोट में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना छोटेडोंगर की निको जायसवाल लौह अयस्क खदान के जीरो पॉइंट पर सुबह 10 बजे हुई।
घायल मजदूर हरेन्द्र और दिलीप उस समय काम कर रहे थे, जब विस्फोट हुआ। दोनों को तुरंत छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दुर्भाग्यवश, गंभीर रूप से घायल दिलीप कुमार ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि हरेन्द्र का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आमदाई माइंस क्षेत्र में इससे पहले भी IED विस्फोट में मजदूर घायल हो चुके हैं। नक्सलियों की इस कायराना हरकत की इलाके में कड़ी निंदा हो रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Iran-US ceasefire End: नाटो शिखर सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया ऐलान... सीजफायर खत्म, ईरान के जवाबी हमले से पश्चिम एशिया में तनाव
- 2. Stock Market July 8: इधर सीज फायर खत्म, उधर बाजार का निकला तेल, सेंसेक्स 1677 अंक और निफ्टी 516 अंक फिसला
- 3. UP में 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत : CM योगी ने गोरखपुर से किया शुभारंभ, 11 बजे तक लगे 14 करोड़ से ज्यादा पौधे
- 4. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

