Create your Account
भोपाल में नेशनल सुपरक्रॉस चैंपियनशिप की धूम, ट्रैक पर हवा में उछली बाइक्स
भोपाल। राजधानी भोपाल धीरे-धीरे राइडर्स चैंपियनशिप का हब बनते जा रहा है। शहर में होने वाली मड रैली के बाद अब नेशनल लेवल के आयोजन भी आयोजित हो रहे हैं। उसी क्रम में रविवार को शहर के गांधी नगर स्थित ग्राउंड में नेशनल सुपर क्रॉस चैंपियनशिप आयोजित की गई।
एसएक्स-1 क्लास में राइडर्स ने दम दिखाए। गॉड स्पीड रेसिंग एसोसिएशन और भोपाल मोटर स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में देशभपर से 80 से ज्यादा राइडर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के श्रीयश ओवरऑल चैंपियन बने,जबकि लोकल एक्सपर्ट में भोपाल के मोहम्मद तालिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान 13 साल के राइडर्स चेतन्य ने भी अपना दमखम दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी, वहीं प्रतियोगिता की एकमात्र महिला राइडर बैंगलोर की अलीना शेख ने भी चोटिल होने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया। भोपाल में नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया गया था। गौरतलब है कि यह एफएमएससीआई नेशनल सुपर क्रॉस चैम्पियनशिप का तीसरा राउंड था।
यहां 10 से 14 साल एज ग्रुप के राइडर्स ने भी अपना कमाल दिखाया। इससे पहले इसका पहला और दूसरा राउंड नासिक और कोयंबटूर में हो चुका है। अगले राउंड पंचगनी, कोच्चि और बेंगलुरु में आयोजित होंगे। प्रतिभागियों का कहना है कि यहां का ट्रैक काफी मुश्किल और चैलेंजिंग था।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- 2. LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
- 3. Chaitra Navratri Horoscope: कल नवरात्रि के पांचवे दिन ग्रहों का अद्भुत संयोग,इन भक्तों पर होगी मां स्कंदमाता की कृपा, पढ़ें राशिफल
- 4. IPL in Raipur: 13 साल बाद रायपुर में फिर गूंजेगी आईपीएल की धूम: आरसीबी बेचेगी पूरे 65 हजार टिकट, इस बार फ्री टिकट नहीं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

