Create your Account
Martin Guptill: कीवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप में जड़ा था ताबड़तोड़ दोहरा शतक
Martin Guptill: नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 16 साल के शानदार करियर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। 38 वर्षीय गुप्टिल ने 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। गप्टिल ने अक्तूबर 2022 में न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी मैच खेला था।
Martin Guptill: गप्टिल ने तीनों प्रारूपों में न्यूजीलैंड के लिए 367 मैच खेले हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 7346 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक हैं। टी20 में भी वह न्यूजीलैंड के सबसे बड़े रन स्कोरर हैं, जहां उन्होंने 122 मैचों में 3531 रन बनाए। उनके नाम 23 अंतरराष्ट्रीय शतक भी हैं, जिनमें सीमित ओवरों के प्रारूप में उनकी कई यादगार पारियां शामिल हैं।
Martin Guptill: गप्टिल के करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि 2015 के विश्व कप में आई, जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जो विश्व कप में किसी बल्लेबाज का व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर था। इसके अलावा, उन्होंने वनडे में दोहरा शतक भी लगाया और टी20 क्रिकेट में दो शतक भी जड़े। टेस्ट क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली है, जहां उन्होंने 47 मैचों में 2586 रन बनाए और तीन शतक लगाए।
Related Posts
More News:
- 1. परंपरा और टेक्नोलॉजी का मेल : Book My Pooja कैसे हर परिवार के दरवाज़े तक सही पंडित पहुँचा रहा है
- 2. CG Crime : 72 घंटे में सुलझा जली हुई लाश का रहस्य, प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, पहचान मिटाने शव को जलाया
- 3. Bihar: बिहार में राजस्व सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार: हर पंचायत में तैनात होंगे कंप्यूटर ऑपरेटर, 8054 पदों पर भर्ती की तैयारी
- 4. Plane crashes in France: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइवर्स को ले जा रहा प्लेन हुआ क्रैश, 11 लोगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

