Create your Account
मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर लगाया आरोप, कहा- वह ढोंगी इंसान, सपोर्ट में आये राणा ब्रदर्स, बोले- निजी असुरक्षा की वजह...
नई दिल्ली: गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद से कई विवादों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से 3-0 से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हार झेली, इसके अलावा श्रीलंका से भी इंडियन टीम को हार का सामना करना पड़ा। जिससे उनकी कोचिंग पर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच, तीन भारतीय खिलाड़ियों, मनोज तिवारी, हर्षित राणा और नीतीश राणा के बीच गंभीर को लेकर आपस में भिड़ते नजर आ रहे है।
एक इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने गंभीर पर आरोप लगाया कि वह ढोंगी इंसान हैं और जो कहते हैं, वह नहीं करते। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कप्तान (रोहित) मुंबई से है, अभिषेक नायर मुंबई से है। रोहित को आगे कर दिया। यहां कोई भी जलज सक्सेना के लिए नहीं बोलता। वह अच्छा प्रदर्शन करता है लेकिन चुप रहता है।''
इस बयान के बाद, हर्षित राणा और नीतीश राणा ने गौतम गंभीर के बचाव में उतर आये। नीतीश राणा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि आलोचना तर्कों पर आधारित होनी चाहिए और निजी असुरक्षा से बचना चाहिए। नितीश राणा ने गंभीर बारे में लिखा, आलोचना तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत असुरक्षाओं पर। गौती भैया मेरे द्वारा मिले सबसे निस्वार्थ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह संकट के समय जिम्मेदारी उठाते हैं जैसे कोई और नहीं करता। प्रदर्शन को किसी प्रचार की आवश्यकता नहीं होती। ट्रॉफियां खुद अपने आप में सब कुछ कह देती हैं।
वहीं हर्षित राणा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, किसी को व्यक्तिगत असुरक्षाओं के कारण आलोचना करना सही नहीं है। गौती भैया ऐसे इंसान हैं जो खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचते हैं। वो हमेशा बुरी फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों के साथ खड़े रहते हैं. उनके पास काफी अनुभव और ज्ञान है और वो गेम बदलने में माहिर हैं। @GautamGambhir55

गौतम गंभीर की कोचिंग के दौरान टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार के बाद टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी हार मिली। इसके अलावा, टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो गई। अब इंग्लैंड और चैंपियंस ट्रॉफी की सीरीज में यह देखना होगा कि गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है।
Related Posts
More News:
- 1. Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 वीर जवान, सरकार ने पहली बार जारी किए शहीदों के नाम
- 2. Raipur City News : रायपुर में टपरी पर चाय की चुस्की लेते दिखे राहुल गांधी, अभनपुर में संगठन को दिया जीत का मंत्र
- 3. UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव को दी बड़ी सौगात, 570 करोड़ की 101 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- 4. TMC: पार्टी विरोधी गतिविधियों पर टीएमसी का एक्शन, दो विधायकों को किया निष्कासित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

