Create your Account
डिस्काउंट पर शराब बेचने वाले तीन ठेकेदारों के लाइसेंस निलंबित, देना होगा जुर्माना
भोपाल। आबकारी विभाग ने डिस्काउंट पर शराब बेचने के मामले में तीन शराब दुकानदारों का लाइसेंस एक-एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। तीनों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इनका लाइसेंस 11 अक्टूबर को निलंबित रहेगा। इस दौरान यदि इनकी दुकान से शराब बिकती पाई गई, तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा ने बताया कि बीते दिनों नेहरू नगर क्रमांक-1, पंचशील नगर और टीनशेड स्थित शराब ठेकेदार द्वारा एमएसपी से कम दर पर शराब बेची जा रही थी। आबकारी की टीम ने पंचनामा बनाकर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
इस संबंध में तीनों ठेकेदारा को नोटिस जारी किए गए थे। इसका उन्होंने संतोषजनक जवाब पेश नहीं किया। इसके चलते उन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आबकारी नीति के अनुसार, एमएसपी से कम और एमआरपी से ज्यादा पर शराब नहीं बेची जा सकती। ऐसा करने वालों की लगातार जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Balodabazar Arson Case: बलौदाबाजार आगजनी केस में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल चौथी बार गिरफ्तार
- 2. Goa nightclub fire: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत
- 3. Bihar News: ‘सुशासन बाबू’ का नया सियासी अध्याय, सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, 9 बार रह चुके है मुख्यमंत्री
- 4. MP News : अब गैस सिलिंडर पर चोरों की नजर, वकील के घर से 4 सिलेंडर लेकर फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

