Create your Account
Kohli-Konstas Controversy: ICC ने विराट कोहली पर लगाया 20% जुर्माना, मैच के बाद कोंस्टास ने दिया बड़ा बयान, कहा- विराट जान बूझकर...
Kohli-Konstas Controversy: नई दिल्ली/मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन हाईवोल्टेज ड्रामा देखने मिला, जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोंस्टास और विराट कोहली की मैदान पर टक्कर हो गई। यह घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें ओवर के बाद हुई, जब कोहली नॉन-स्ट्राइकर एंड से वापस लौट रहे थे और कोंस्टास क्रीज के पास थे। दोनों के कंधे एक-दूसरे से टकराए, जिससे मैदान पर थोड़ी देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
Kohli-Konstas Controversy: कोंस्टास ने बताया जान बूझकर नहीं भिड़े कोहली
कोंस्टास ने इस टक्कर के बाद कोहली पर कुछ शब्द कहे, जिससे दोनों के बीच हल्की बहस भी हुई। इस पर अंपायर ने हस्तक्षेप किया और दोनों खिलाड़ियों को अलग किया। मैच के बाद कोंस्टास ने कहा कि, कोहली जान बूझकर उनसे नहीं टकराए थे। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली गलती से मुझसे टकरा गए। यह क्रिकेट है और तनाव में ऐसा हो जाता है। मुझे लगता है कि हम दोनों पर जज्बात हावी हो गए थे। मुझे समझ में ही नहीं आया। मैं अपने दस्ताने पहन रहा था कि अचानक उनका कंधा मुझसे टकराया। क्रिकेट में यह सब होता रहता है।'
Kohli-Konstas Controversy: कोहली पर लगा जुर्माना
आईसीसी ने इस घटना की समीक्षा की और अपनी आचार संहिता के तहत इसे देखा। नियमों के अनुसार, किसी भी प्रकार का अनुचित शारीरिक संपर्क क्रिकेट में मना है। हालांकि, यह देखा गया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच की टक्कर अनजाने में हुई और किसी भी खिलाड़ी को चोट नहीं आई, जिससे आईसीसी ने इसे हल्का उल्लंघन माना। आईसीसी ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा।

Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : खून के रिश्ते हुए तार-तार, दो छोटे भाइयों ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 2. CG News : रायपुर की बेटी IAS श्रद्धा शुक्ला को मिला नया कैडर, मध्यप्रदेश में करेंगी प्रशासनिक सेवा
- 3. Khan Institute: खान इंस्टीट्यूट हमले मामले में रौशन आनंद को मिली राहत, जमानत मंजूर
- 4. CG News: संविदा कर्मचारियों का तबादला भी वैध, यह सरकार का अधिकार: हाईकोर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

