Create your Account
क्या कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर के रिश्तों में पड़ी दरार?, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया जवाब....
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को हाल ही में सिडनी टेस्ट के दौरान खराब फॉर्म के कारण ड्रॉप किया गया था, जिसके बाद मीडिया में यह खबरें आईं कि कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इन अटकलों को लेकर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जवाब दिया है कि दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं हैं और यह सब सिर्फ अफवाहें हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का खराब प्रदर्शन
भारत को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था। उन्होंने तीन मैचों में कुल पांच पारियां खेलीं, जिनमें रोहित सिर्फ 31 रन ही बना सके। खराब प्रदर्शन के बाद रोहित के भविष्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
राजीव शुक्ला का बयान
राजीव शुक्ला ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा, “यह पूरी तरह से गलत बयान है। चयन समिति के अध्यक्ष (अजीत अगरकर) और कोच के बीच कोई मतभेद नहीं है, कप्तान और कोच के बीच भी कोई मतभेद नहीं है। यह सब बकवास है जो मीडिया के एक वर्ग में फैलाया जा रहा है।”
गंभीर से जुड़ी अफवाहें और अल्टीमेटम
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अनुभवी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अल्टीमेटम दिया था। इस पर शुक्ला ने कहा, “यह भी गलत है कि रोहित ने कप्तानी पर जोर दिया है। वह कप्तान हैं। फॉर्म में होना या न होना खेल का अभिन्न अंग है। ये चरण हैं, कोई नई बात नहीं है। जब उन्होंने देखा कि वह फॉर्म में नहीं हैं, तो उन्होंने पांचवें टेस्ट से खुद को बाहर कर लिया।” राजीव शुक्ला के इस स्पष्ट बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच कोई विवाद नहीं है, और यह सब महज मीडिया की अफवाहें थीं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : राशन में OTP का खेल खत्म, अब अंगूठा लगाए बिना नहीं मिलेगा चावल, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
- 2. CG IFS Transfer: वन विभाग में सात IFS के तबादले,बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, देखें आदेश
- 3. Us B52 Nuclear Bomber Crash: एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर B-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त, 8 लोगों की मौत
- 4. Welcome To The Jungle Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका, पहले दिन तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

