Create your Account
Folk singer Sharda Sinha: वेंटीलेटर पर पहुंची प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा, PM मोदी ने बेटे से की बात, जानें ताजा मेडिकल अपडेट
- Rohit banchhor
- 05 Nov, 2024
Folk singer Sharda Sinha: वेंटीलेटर पर पहुंची प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा, PM मोदी ने बेटे से की बात, जानें ताजा मेडिकल अपडेट
नई दिल्ली। Folk singer Sharda Sinha: पद्म भूषण से सम्मानित बिहार की मैथिली भाषा की लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि शारदा सिन्हा की तबीयत 4 नवंबर को बिगड़ गई। उन्हें सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था। लोक गायिका को इससे पहले 27 अक्टूबर को बोन मैरो कैंसर के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली में भर्ती कराया गया था।
Folk singer Sharda Sinha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर शारदा सिन्हा के बेटे से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानरकारी ली। पीएम ने कहा कि उन्होंने शारदा सिन्हा का हेल्थ अपडेट लिया। इसके साथ ही इलाज अच्छे से कराने की बात कही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में मीडिया प्रभारी और एनाटॉमी विभाग की प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने बताया कि प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत स्थिर है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
Folk singer Sharda Sinha: डॉ. रीमा दादा ने बताया, “शारदा सिन्हा जी हीमोडायनामिकली स्थिर हैं (हीमोडायनामिक स्थिरता का मतलब है कि किसी व्यक्ति का रक्तचाप और हृदय गति स्थिर है) लेकिन लगातार निगरानी में हैं। वह 2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं।” केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम्स पहुंचे और हाल ही में अश्विनी कुमार चौबे, रामनाथ ठाकुर और धर्मशीला गुप्ता ने भी सिन्हा से मुलाकात की।
Folk singer Sharda Sinha: कौन हैं शारदा सिन्हा
पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा बिहार की मैथिली भाषा की लोक गायिका हैं। वह भोजपुरी और मगही भाषाओं में भी गाती हैं। छठ पूजा पर आधारित गीत ‘हो दीनानाथ’ का उनका मैथिली संस्करण कई लोगों द्वारा खूब सराहा गया है। 2018 में सिन्हा को 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
- 2. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 3. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 4. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

