Create your Account
गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर ड्रामा: नशे में हाईवोल्टेज इलेक्ट्रिक लाइन पर चढ़ा व्यक्ति, एक घंटे तक चलता रहा हंगामा
गाडरवारा: गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सरफिरा व्यक्ति ट्रेनों के संचालन के लिए बिछाई गई हाईवोल्टेज इलेक्ट्रिक लाइन पर चढ़ गया। यह हाईवोल्टेज ड्रामा लगभग एक घंटे तक चलता रहा, जिसके चलते स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह व्यक्ति नशे की हालत में लाइन पर चढ़ा और ऊपर बैठकर लगातार उत्पात मचाता रहा।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन और जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) तुरंत हरकत में आ गई। खतरे को भांपते हुए हाईवोल्टेज लाइन की बिजली आपूर्ति को तत्काल बंद कर दिया गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ उस व्यक्ति को बामुश्किल नीचे उतारा। गनीमत रही कि वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में नहीं आया, वरना बिजली का करंट लगने से उसकी जान भी जा सकती थी।
"नशे में था या नहीं, जांच के बाद होगा खुलासा"
जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति बाहर का रहने वाला प्रतीत होता है और उसकी भाषा समझने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा, "उसके नशे में होने की बात सामने आ रही है, लेकिन सही स्थिति एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।" फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 2. CG News : नदी में डूबने से बालक की मौत, दो दोस्तों के साथ गया था नहाने
- 3. Jharkhand : शादी की खुशियां मातम में बदली, सोते समय सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत
- 4. CG Weather News : 13 जुलाई से छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, उत्तर के जिलों में 5 दिन तक झमाझम बारिश के आसार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

