Breaking News
Create your Account
दो दिवसीय बैठक में निर्णय: पुरानी पेंशन की बहाली के लिए 25 को प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपेगा कर्मचारी संघ
- Rohit banchhor
- 07 Jan, 2025
पहले दिन के प्रथम सत्र में दीनदयाल शोध संस्थान उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट के कुलगुरु नेकहा कि यह बैठक प्रदेश के कर्मचारियों में नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिनी बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर 25 जनवरी को प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश महामंत्री ने ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए संघर्ष करने को लेकर संकल्प दिलवाया। बैठक दीनदयाल शोध संस्थान उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित की गई थी।पहले दिन के प्रथम सत्र में दीनदयाल शोध संस्थान उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट के कुलगुरु नेकहा कि यह बैठक प्रदेश के कर्मचारियों में नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
MP News : प्रदेश के सभी कर्मचारियों को एक बड़ा मजबूत मंच मिल गया है।दूसरे दिन के पहले सत्र में प्रदेश संगठन मंत्री अभय महाजन ने बताया कि चित्रकूट के 50 किलोमीटर के दायरे के सभी ग्रामों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास जारी रहेंगे। भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप गुर्जर ने कहा कि हम बीएमएस के कार्यकर्ता हैं। इधर सभी जिलों में कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए सम्मानजनक वेतन, नौकरी में सुरक्षा व एरियर सहित पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन देन की मांग को लेकर आउटसोर्स, अस्थाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने आज प्रदेश भर में जिला कार्यालयों में ज्ञापन सौंपे।
MP News : मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि विभागों में काम करने वाले लाखों अस्थाई और आउटसोर्स कर्मचारियों से संविधान में मिले सम्मानजनक वेतन और नौकरी में सुरक्षा का अधिकार तक छीन लिया है। उन्हें वह वेतन नहीं दिया जा रहा है, जो खुद सरकार ने तय किया है। इसी के विरोध में ज्ञापन दिए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरा मैदान में भारतीय नव वर्ष मेले को किया संबोधित, कहा– मेलों से बढ़ता है मेल-मिलाप
- 2. ECI Cancels TMC Nomination: बंगाल चुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका, TMC प्रत्याशी Avinabh Bhattacharya का नामांकन रद्द
- 3. CG Bribery: रिश्वत लेते आरटीओ का आपरेटर गिरफ्तार
- 4. MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा 2026-27 सत्र के लिए विधानसभा सदन समितियों का गठन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत इनके नाम शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

