Breaking News
Create your Account
सीएम कल करेंगे खेल विभाग की पार्थ योजना के साथ MPYP- मध्यप्रदेश युवा प्रेरक अभियान शुभारंभ
- Rohit banchhor
- 07 Jan, 2025
11-12 जनवरी पीएम मोदी के सामने विकसित भारत 2047 के लिये आपने विचार साझा करेंगे।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 8 जनवरी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शुरू की जा रही पार्थ योजना का शुभारंभ करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव PARTH योजना- Police Army Recruitment Training & Hunar का भी शुभारंभ करेंगे। योजनान्तर्गत प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस, पैरा मिलिट्री आदि में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा। खेल मंत्री ने बताया की खेल विभाग की संभाग स्तरीय अधोसंरचना में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
MP News : टीटी नगर स्टेडियम में राज्य स्तरीय युवा उत्सव के समापन अवसर पर योजना का शुभारंभ होगा। मंत्री सारंग ने राज्य स्तरीय युवा-उत्सव और युवक कल्याण अंतर्गत विभाग द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों और नवाचारों की जानकारी दी। सारंग ने कहा की सशक्त और समृद्ध युवाओं द्वारा समाज को प्रेरित करने के उद्देश्य से युवा प्रेरक अभियान के माध्यम से मंच मिलेगा। प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे
MP News : विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग में मध्यप्रदेश युवा सहभागिता में देश का अग्रणी राज्य है मंत्री ने कहा की प्रदेश के युवाओं में जागरूकता, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का विकास करना हमारा लक्ष्य है युवा कल्याण हमारी प्राथमिकता है युवाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य हैं। सारंग ने बताया की मप्र से राज्यस्तरीय युवा उत्सव में चयनित 45 युवा सांस्कृतिक और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत 45 युवा नई दिल्ली में होंगे राष्ट्रीय युवा उत्सव में शामिल होंगे 11-12 जनवरी पीएम मोदी के सामने विकसित भारत 2047 के लिये आपने विचार साझा करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कहा- किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता
- 2. New Head Coach of Pakistan Team: पाकिस्तान टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज बने हेड कोच, उमर गुल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 3. MP News : नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का होगा तेजी से सशक्तिकरण
- 4. KKR vs RR IPL 2026: कोलकाता के खिलाफ राजस्थान के रजवाड़ों ने जीता टॉस, पहले गेंद बजी करेगी KKR, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

