Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा ब्रायन लारा का ये रिकॉर्ड, क्रिकेट जगत में मची खलबली, अब बस सचिन-गावस्कर उनसे आगे
Cheteshwar Pujara: खेल डेस्क: भारतीय स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा है। सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए पुजारा ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी के राउंड दो में छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक जड़ा। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 66वां शतक है। इस शानदार शतक के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
Cheteshwar Pujara: भारत के लिए सबसे ज्यादा फर्स्ट क्लास शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पुजारा तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर (81-81 शतक) और राहुल द्रविड़ (68 शतक) हैं। इसके अलावा, इस मैच के दौरान पुजारा ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 21,000 रन भी पूरे कर लिए है।
Cheteshwar Pujara: पुजारा ने दिसंबर 2005 में सौराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था और तब से घरेलू क्रिकेट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। 2019-20 के रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने 50 शतक पूरे किए थे। उनका घरेलू प्रदर्शन सौराष्ट्र के लिए कई बार मैच जिताने वाला साबित हुआ है, खासकर 2017-18 सीजन में जब उन्होंने मात्र चार मैचों में 437 रन बनाए थे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी पुजारा का करियर शानदार रहा है। उन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 की सीरीज में उनका दोहरा शतक और शानदार बल्लेबाजी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, पुजारा पिछले कुछ समय से टेस्ट टीम से बाहर हैं, और उनकी वापसी की संभावना कम है, लेकिन उनके घरेलू और काउंटी क्रिकेट में प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
इस समय भारतीय टीम को संयम भरे खिलाड़ी की जरूरत है, हाल ही में खेली जा रही कीवियों के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम 46 रनों पर ऑल आउट हो गई थी, जिसके चलते पुजारा के रूप में भारत वापस एक डिपेंडेबल खिलाड़ी चाहेगी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, उनकी भारतीय टीम में वापसी मुश्किल जरूर है, मगर ना मुमकिन नहीं।

