Create your Account
CG News : अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप मिला, प्रेशर कुकर IED मौके पर नष्ट
- Rohit banchhor
- 01 Feb, 2026
जिसे आईटीबीपी की बीडीएस टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
CG News : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान घने जंगलों में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रेशर कुकर से बना आईईडी भी मिला, जिसे आईटीबीपी की बीडीएस टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और 53वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया था। तलाशी के दौरान जंगल के भीतर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप सामने आया, जिसमें बड़ी मात्रा में डेटोनेटर, ड्रम, राशन और रोजमर्रा के उपयोग का सामान बरामद किया गया।
सुरक्षा बलों के अनुसार, यह डंप नक्सलियों द्वारा लंबे समय तक उपयोग और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। समय रहते आईईडी को नष्ट किए जाने से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है ताकि किसी अन्य विस्फोटक या नक्सली गतिविधि का पता लगाया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : बधुआ डैम मर्डर मिस्ट्री सुलझी, करंट से मौत के बाद दोस्तों ने शव पत्थर से बांधकर डैम में फेंका
- 2. MP News : महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बैठक
- 3. UP: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब अवकाश के दिन नहीं बुला सकेंगे डीआईओएस
- 4. Amit Shah's Bastar visit: नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन शुरू, दो महीने में निर्णायक कार्रवाई, 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ अमित शाह आएंगे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

