Budget 2026: गेमिंग और क्रिएटर इकोनॉमी को मिला बड़ा बूस्ट, स्कूल व कॉलेजों में खुलेंगी 15000 कंटेंट क्रिएटर लैब, मिलेगी 20 लाख नौकरियां
Budget 2026: नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए गेमिंग, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, कॉमिक्स (AVGC) और क्रिएटर इकोनॉमी को मजबूत बनाने की बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को विकसित भारत का प्रमुख इंजन बताया और कहा कि भारत अब तकनीक का न केवल उपयोग करेगा, बल्कि इसमें वैश्विक नेतृत्व भी करेगा।
Budget 2026: सरकार ने ऑरेंज इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT), मुंबई को समर्थन देने का प्रस्ताव रखा, जिसके तहत देशभर के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी। इन लैब्स में छात्रों को गेम डिजाइन, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और कंटेंट प्रोडक्शन की आधुनिक ट्रेनिंग मिलेगी। AVGC सेक्टर में 2030 तक 2 मिलियन (20 लाख) प्रोफेशनल्स की जरूरत बताई गई है, जिसके लिए शुरुआती स्तर पर क्रिएटिविटी और स्किल्स विकसित करने पर फोकस है।
Budget 2026: इसके अलावा, इंडस्ट्री कॉरिडोर के आसपास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएंगी। क्रिएटिव और डिजाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूर्वी भारत में नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन स्थापित होगा। गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन में 10 लाख से ज्यादा रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स पर जोर दिया जाएगा।
Budget 2026: शिक्षा क्षेत्र के लिए कुल आवंटन बढ़ाकर स्कूल शिक्षा को ₹83,562.26 करोड़ और उच्च शिक्षा को ₹55,727.22 करोड़ किया गया। हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनेगा ताकि STEM और एडवांस्ड स्टडीज में लड़कियों की भागीदारी बढ़े। 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी, पशुपालन शिक्षा के लिए 20,000 पेशेवरों की भर्ती, SHE मार्ट्स (महिलाओं के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप आधारित मार्ट्स), अगले 5 साल में 1 लाख एलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, 5 रीजनल मेडिकल हब्स, एस्ट्रोफिजिक्स के लिए 4 टेलीस्कोप अपग्रेड और एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज कमेटी का गठन जैसे अन्य प्रमुख ऐलान किए गए। एमएसएमई के लिए छोटे शहरों में 'कॉरपोरेट मित्रों' का दस्ता बनेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10,000 टूरिस्ट गाइड्स तैयार किए जाएंगे और IIMs में शॉर्ट-टर्म हाइब्रिड कोर्सेस शुरू होंगे।

