Create your Account
Budget 2026 में मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, सीएम डॉ मोहन ने पीएम मोदी-वित्त मंत्री का जताया आभार, बोले....
Budget 2026: भोपाल: केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट 2026-27 की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सराहना की है। उन्होंने इसे विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी और दूरगामी कदम बताया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस करता है। बजट की मुख्य विशेषता 'सबका साथ, सबका विकास' है, जो आर्थिक प्रगति को नई गति देगा और भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थान दिलाएगा।
Budget 2026: मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मध्य प्रदेश के लिए बजट की बड़ी सौगात पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को पीएम मित्र पार्क के रूप में टेक्सटाइल सेक्टर की बड़ी सौगात दी है। इस पार्क से 3 लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और 6 लाख किसानों को सीधा लाभ होगा। वस्त्र उद्योग में किए गए रिफॉर्म से मालवा-निमाड़ अंचल सहित पूरे प्रदेश को नई उड़ान मिलेगी।
Budget 2026: सीएम ने बजट के अन्य प्रावधानों की भी प्रशंसा की, जैसे 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास के लिए 5 साल में 5000 करोड़ रुपये का खर्च, छोटे शहरों में तीर्थ स्थलों का विकास, प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास और जिला अस्पतालों का अपग्रेडेशन। इन योजनाओं से मध्य प्रदेश को व्यापक लाभ मिलेगा।
Budget 2026: इंदौर में बजट पर विशेषज्ञों से संवाद के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रदेशवासियों की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बजट की सभी क्षेत्रों में सराहना हो रही है और यह प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा।
Related Posts
More News:
- 1. Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एमपी से बुलाई गई थी युवतियां, तीन स्थानीय युवक गिरफ्तार
- 2. Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पत्नी को दिया सफलता का श्रेय, कप्तान ने बताया कैसे उनकी पत्नी ने बदल दी जिंदगी
- 3. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर के चलते शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट
- 4. Assembly Elections 2026 Opinion Polls: पश्चिम बंगाल, असम और केरल में किसकी सरकार, देखें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

