Breaking News
:

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

CG Weather News

वहीं मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज अंधड़ की संभावना जताई है।

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शनिवार को राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज अंधड़ की संभावना जताई है।


शनिवार शाम अचानक बदले मौसम के कारण कई जगहों पर तेज आंधी चली, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं सामने आईं। कई इलाकों में देर रात तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।


मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण और पूर्वी राजस्थान से झारखंड तक फैली द्रोणिका का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। इसी वजह से प्रदेश में बादल, बारिश और अंधड़ जैसी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।


रायपुर में फिर बारिश के संकेत-

राजधानी रायपुर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


राजनांदगांव सबसे गर्म, जगदलपुर सबसे ठंडा-

बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us