Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : नक्सलियों की साजिश नाकाम, जवानों ने 4 IED बरामद कर किए नष्ट, 4 नक्सली स्मारक भी ध्वस्त
- Rohit banchhor
- 15 Mar, 2026
इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा बनाए गए चार स्मारकों को भी ध्वस्त कर दिया गया।
CG News : पखांजूर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए चार आईईडी बरामद कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा बनाए गए चार स्मारकों को भी ध्वस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम 15 मार्च को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के लिए निकली थी। इसी दौरान ग्राम हापाटोला–बीनागुंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप का पता चला। तलाशी के दौरान जवानों ने वहां से तीन प्रेशर कुकर आईईडी और एक पाइप आईईडी बरामद किया।

इसके अलावा मौके से बिजली वायर का बंडल, नक्सली वर्दी, पटाखे, नक्सल साहित्य सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।
सर्चिंग अभियान के दौरान ग्राम कलपर और आमाटोला में बनाए गए नक्सलियों के चार स्मारकों को भी जवानों ने ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा बलों का कहना है कि जंगल क्षेत्रों में लगातार चल रहे अभियान से नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाई जा रही है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : सस्ते सोने का लालच देकर 10 लाख की ठगी, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
- 2. CG News : सीमा पर बाघ का आतंक, दिन-दहाड़े बैल पर हमला, जान बचाने पेड़ पर चढ़े ग्रामीण
- 3. MP Crime : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर
- 4. IND vs WI T20 WC Super 8: सेमीफइनल की रेस में भारत - वेस्टइंडीज, टॉस जीताकर पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया, देखें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

