Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : करंट से हाथी की मौत पर सख्त कार्रवाई, खेत मालिक गिरफ्तार, फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, रेंजर को नोटिस
- Rohit banchhor
- 15 Mar, 2026
निगरानी में लापरवाही को लेकर विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
CG News : सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र से लगे करंजवार गांव में करंट लगने से एक नर हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद खेत मालिक रामलाल (52) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं लापरवाही सामने आने पर प्रतापपुर के फॉरेस्ट गार्ड जीतन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि रेंजर उत्तम मिश्रा को दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक करंजवार गांव में जिस खेत में करीब 15 वर्षीय नर हाथी का शव मिला था, वह खेत रामलाल का बताया जा रहा है। जांच में पता चला कि खेत में गेहूं की सिंचाई के लिए बिजली का तार लगाया गया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर खेत मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि सिंचाई के लिए बिजली का तार लगाया था। सुबह खेत में हाथी का शव देखने के बाद उसने खुद को बचाने के लिए तार और खूंटा निकालकर अपने पैरा में छिपा दिया था। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 50, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में निगरानी में लापरवाही को लेकर विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : धान खरीदी में बड़ा घोटाला, बोरों में रेत मिलाकर हेराफेरी, केंद्र प्रभारी बर्खास्त
- 2. कक्षा आठ की किताब से न्यायपालिका पर विवादित अध्याय को हटाया, NCERT ने मांगी माफी
- 3. Tuesday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी हनुमान जी की विशेष कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. ICC T20 Rankings: वर्ल्ड कप के बाद इन खिलाड़ियों की ICC रैंकिंग में लम्बी छलांग, ईशान - वरुण नंबर- 2, संजू को 18 स्थान का फायदा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

