Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Raipur City News : जुआ मामले की सूचना छुपाने पर चौकी प्रभारी लाइन अटैच, एसएसपी ने दिखाई सख्ती
- Rohit banchhor
- 13 Mar, 2026
प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है।
Raipur City News : रायगढ़। जुआ खेले जाने की सूचना को गंभीरता से नहीं लेने और वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट जानकारी नहीं देने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। चौकी रैरूमाखुर्द के प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी और बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 11 मार्च को रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को बरपाली जंगल क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इस संबंध में जब उन्होंने चौकी प्रभारी से जानकारी मांगी तो उन्हें मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नाराजगी जताई और रक्षित केंद्र, थाना घरघोड़ा तथा रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर तुरंत जुआ रेड कराने के निर्देश दिए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और 10,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान चौकी प्रभारी और संबंधित बीट के प्रधान आरक्षक की ओर से सूचना संकलन में लापरवाही और पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर कमी पाई गई।
इसके चलते दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि किसी भी थाना या चौकी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Gary Kirsten : टी20 विश्व कप 2026 खत्म होते ही श्रीलंका ने किया बड़ा बदलाव, गैरी कर्स्टन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- 2. UP News : मोहब्बत का दर्दनाक अंजाम, पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, जांच में जुटी पुलिस
- 3. Raipur City News : डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी, गर्भवती महिला से मारपीट, आरोपी पर FIR दर्ज
- 4. TI Suspend : जन्मदिन मनाना महंगा पड़ा थाना प्रभारी को, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

