Breaking News
Create your Account
CG accident: ट्रक और क्लिंकर में आमने सामने की टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला, एक गंभीर
- Pradeep Sharma
- 13 Mar, 2026
CG accident: बलरामपुर। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली के पास शुक्रवार को वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर क्लिंकर से लदे ट्रक और चावल से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर
CG accident: बलरामपुर। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली के पास शुक्रवार को वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर क्लिंकर से लदे ट्रक और चावल से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्लिंकर लोड ट्रक में अचानक आग लग गई और ट्रक चालक आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया।
CG accident: जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रहे थे। महुली के पास पहुंचते ही किसी कारणवश दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद क्लिंकर लोड ट्रक में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और वह ट्रक के अंदर ही फंस गया।
CG accident: हादसे में चावल से लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल बाहर निकाला गया और उपचार के लिए वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
CG accident: घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं त्रिकुंडा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस द्वारा मृतक चालक के शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : मजदूर दिवस पर CM योगी का बड़ा ऐलान : 15 लाख श्रमिकों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड, डोरमेट्री और सस्ती कैंटीन की सुविधा
- 2. SC: हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को बड़ी राहत
- 3. Petrol and diesel prices: 4 से 5 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, रसोई गैस भी हो सकती है महंगी: सोर्स
- 4. Mahakaal Darshan : घर बैठे करें बाबा अवंतिका नाथ महाकाल के दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

