Breaking News
Create your Account
UP Accident : ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक
- Rohit banchhor
- 27 Apr, 2026
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
UP Accident : जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार सुबह एक भयावह सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया औद्योगिक इलाके के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे खाई में जा पलटा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो मुंगराबादशाहपुर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने छह घायलों में से तीन को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार मिश्र (53), शिव शंकर शर्मा (53) और बरसाती (42) के रूप में हुई है। वहीं राकेश बिंद, प्रणव पांडेय और अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो और उसके सहयोगी गिरफ्तार, पैमाइश के नाम मांगी थी रकम
- 2. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
- 3. CG News : कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
- 4. MP Crime : प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर पेड़ पर लटकाई लाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

