Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Assembly Election Date: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस तारीख को वोटिंग और इस दिन आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू
Assembly Election Date: नई दिल्ली: चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन सभी विधानसभाओं का कार्यकाल मई में समाप्त होने वाला है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। चुनावी प्रक्रिया अप्रैल और मई के बीच पूरी कराई जाएगी।
Assembly Election Date: इन तारीखों पर होगा मतदान और मतगणना
घोषित कार्यक्रम के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल 2026 को मतदान कराया जाएगा। वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग कराई जाएगी। पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
Assembly Election Date: राज्यों के कार्यकाल मई में होंगे समाप्त
पिछले विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम 2021 में 26 फरवरी को घोषित किया गया था। उस समय पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुआ था। वर्तमान विधानसभाओं का कार्यकाल भी मई 2026 में समाप्त हो रहा है। इनमें पश्चिम बंगाल का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल का 23 मई को खत्म होगा। वहीं पुडुचेरी (Puducherry) विधानसभा का कार्यकाल 15 जून तक है।
Assembly Election Date: सभी बूथों पर होगी 100% वेबकास्टिंग
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मतदान की निगरानी और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : यूपी की कानून व्यवस्था मजबूत, निवेश के लिए विदेशी उद्योगपति उत्साहित: सीएम योगी
- 2. Friday Horoscope: इन राशियों पर रहेगी मां वैभव लक्ष्मी की विशेष कृपा, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- 3. Dongargarh Chaitra Navratri Mela: डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला 19 मार्च से, कलेक्टर ने ली तैयारी बैठक, रोपवे और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
- 4. CG Crime : जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, पति समेत 4 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

