Create your Account
Israeli PM Netanyahu: क्या ईरान-इजरायल युद्ध में इजरायली पीएम नेतन्याहू की हो गई है मौत? PMO ने तोड़ी चुप्पी, जानिए वायरल अफवाह की सच्चाई
Israeli PM Netanyahu: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को लेकर सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों को इजरायल सरकार ने सख्ती से खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने स्पष्ट किया कि नेतन्याहू पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके बारे में फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह फर्जी हैं।
Israeli PM Netanyahu: दरअसल, 13 मार्च को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह ईरान के साथ बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय हालात पर बयान दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इसमें उनके हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं। इसी आधार पर कुछ लोगों ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया या डीपफेक वीडियो बताया और उनकी हत्या की अफवाहें फैलने लगीं।
Israeli PM Netanyahu: PMO ने नेतन्याहू को बताया पूरी तरह स्वस्थ
हालांकि फैक्ट चेक में सामने आया कि यह वीडियो असली है और पूरा वीडियो इजरायली सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध है। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने तुर्की की समाचार एजेंसी अनादोलू से कहा कि 'ये फर्जी खबरे हैं। प्रधानमंत्री पूरी तरह ठीक हैं।'
Israeli PM Netanyahu: इस मुद्दे ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब अमेरिकी कमेंटेटर कैंडिस ओवेन्स (Candace Owens) ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए पूछा कि “बिबी कहां हैं?” बिबी, नेतन्याहू का लोकप्रिय उपनाम है। उनकी पोस्ट के बाद अफवाहें तेजी से फैलने लगीं।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 Points Table : गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को 77 रनों से हराया, टॉप-2 में की एंट्री; 3 टीमों को पछाड़ा
- 2. Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: बोलीं- बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम, उन 6 पीड़िताओं में एक मैं भी, कुछ गलत हुआ तो भारत सरकार जिम्मेदार
- 3. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, जीजा ने सालियों पर चलाई गोली, दो की मौत, आरोपी ने किया सरेण्डर
- 4. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब ने गुजरात को दिया 164 रनों का टारगेट, खराब शुरुआत के बाद शेडगे-स्टोइनिस ने संभाली पारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

