Breaking News
:

CG News: जल्द बनेगा ग्रेटर रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में स्टेट कैपिटल रीजन की पहली बैठक में विकास का प्लान तैयार

CG News

CG News

CG News: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) की अध्यक्षता में 11 मार्च 2026 को विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) विकास प्राधिकरण की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजधानी क्षेत्र के समग्र और योजनाबद्ध विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


CG News: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित आवास, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, व्यापार-वाणिज्य और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि पहली बैठक में विभिन्न योजनाओं और कार्यप्रणाली पर हुई चर्चा के सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे।


CG News: उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर और आसपास के शहर तेजी से विकसित होकर एक बड़े शहरी क्षेत्र का रूप ले रहे हैं, इसलिए महानगरों की तर्ज पर संतुलित और योजनाबद्ध विकास आवश्यक है। सरकार की प्राथमिकता है कि स्टेट कैपिटल रीजन की घोषणा से जनता की जो अपेक्षाएँ बढ़ी हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। अधिकारियों को सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी करने और नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।


CG News: बैठक में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर सहित आसपास के क्षेत्रों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा हुई। क्षेत्रीय परिवहन, लॉजिस्टिक्स विकास, मेट्रो संचालन की संभावनाओं पर टेक्नो-इकोनॉमिक फिजिबिलिटी स्टडी, विशेषज्ञ सलाहकारों की नियुक्ति तथा निवेश योजना तैयार करने पर भी विचार किया गया। प्रारंभिक गतिविधियों के लिए 27 करोड़ रुपये के प्रावधान की जानकारी भी दी गई।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us