Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Delhi Capitals : आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, टीम से अलग हुआ ये दिग्गज
Delhi Capitals : नई दिल्ली। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने टीम के मेंटर पद से अलग होने का फैसला लिया है। पीटरसन ने यह घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की। उन्होंने बताया कि इस जिम्मेदारी के लिए जितना समय देना जरूरी है, वह इस बार उतना समय नहीं दे पाएंगे।
Delhi Capitals : पिछले साल ही जुड़े थे
टीम से केविन पीटरसन पिछले सीजन में ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ मेंटर के रूप में जुड़े थे। उस दौरान टीम ने कुछ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन भी किया था, लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी। टीम सिर्फ एक अंक से प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही।
Delhi Capitals : हिंदी में लिखा संदेश
अपने सोशल मीडिया संदेश में पीटरसन ने हिंदी में लिखा कि वह इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर के रूप में काम नहीं कर पाएंगे। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को आगामी सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि वह इस बार मैदान पर टीम का मार्गदर्शन नहीं करेंगे, लेकिन प्रसारण कक्ष से मैचों के दौरान दर्शकों के साथ जुड़े रहेंगे।
Delhi Capitals : प्रसारण कक्ष में दिखाई देंगे
पीटरसन ने कहा कि आईपीएल दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग है और वह इसका हिस्सा बने रहेंगे। हालांकि इस बार वह कोचिंग स्टाफ में नहीं होंगे, बल्कि प्रसारण कक्ष से मुकाबलों का विश्लेषण करते नजर आएंगे।
Delhi Capitals : पिछले सीजन में कैसा रहा प्रदर्शन
पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन टूर्नामेंट के मध्य में टीम का प्रदर्शन कमजोर पड़ गया। इसके बावजूद टीम ने 15 अंक हासिल किए, लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने से सिर्फ एक अंक से चूक गई।
Delhi Capitals : दिल्ली कैपिटल्स का शुरुआती कार्यक्रम
आईपीएल 2026 के कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 4 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से सामना होगा। 8 अप्रैल को टीम दिल्ली में ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी, जबकि 11 अप्रैल को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
Delhi Capitals : कोचिंग स्टाफ के साथ नई शुरुआत की तैयारी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार मुख्य कोच हेमांग बदानी और सहयोगी स्टाफ के साथ नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब की दौड़ में मजबूती से शामिल होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने लूना सवार को कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया चक्का जाम
- 2. CG Crime : होली के दिन खून से लाल हुआ GPM, बेटे ने मां का गला घोंटा, पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला
- 3. CG News : ‘छल्ला’ लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार, नगदी और बाइक बरामद
- 4. CG News : शादी के भोज के बाद 40 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, बासी खाना खाने से बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

