Breaking News
:

Stock Market Crash: शेयर बाजार में बिकवाली की सुनामी, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

नई दिल्ली/मुंबईं। Stock Market Crash: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार 13 मार्च को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दलाल स्ट्रीट पर सुबह से चौतरफा बिकवाली हावी रही।

नई दिल्ली/मुंबईं। Stock Market Crash: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार 13 मार्च को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दलाल स्ट्रीट पर सुबह से चौतरफा बिकवाली हावी रही।


Stock Market Crash: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1470.50 अंक की गिरावट के साथ 74,563.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 488.05 अंक टूटा, यह 23,151.10 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में आई इस बड़ी गिरावट से कुछ ही घंटों में निवेशकों के 10 लाख करोड़ डूब गए।


Stock Market Crash: अप्रैल 2025 के लेवल को तोड़े निफ्टी और सेंसेक्स


आज अप्रैल 2025 के बाद पहली बार सेंसेक्स 75,000 और निफ्टी ने 23,200 के साइकोलॉजिकल लेवल को तोड़ा है। बाजार में आई बिकवाली के बीच टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो और मारुति सुजुकी जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में 3 से 7 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों में केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के शेयर ही हरे निशान में रहे।


Stock Market Crash: FII की लगातार बिकवाली


इसके अलावा, भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जिससे बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ। पिछले 10 दिनों से विदेशी निवेशक लगातार शेयर बेच रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इन 10 कारोबारी सत्रों में उन्होंने लगभग 57,169 करोड़ रुपए की निकासी की है। FII ने अकेल गुरुवार को ही 7,050 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us