IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
IPL 2026 Full Squad: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने शुरुआती मुकाबलों का कार्यक्रम जारी कर दिया है और सभी टीमों ने अपने अंतिम स्क्वाड भी तय कर लिए हैं।
IPL 2026 Full Squad: पहले चरण में 20 मुकाबले
आईपीएल 2026 के पहले चरण में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। बोर्ड ने फिलहाल सभी टीमों के शुरुआती चार मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित किया है। बाकी मैचों का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा, क्योंकि असम, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण पूरे सीजन का शेड्यूल अभी तय नहीं किया गया है। चुनाव की तारीखें स्पष्ट होने के बाद बाकी मैचों की घोषणा की जाएगी।
IPL 2026 Full Squad: 10 शहरों में होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट के पहले चरण के मुकाबले देश के 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। इन शहरों में बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं। इन मैदानों पर होने वाले मुकाबलों में सभी दस टीमें अपने-अपने पहले मैच खेलेंगी और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
IPL 2026 Full Squad: सभी 10 फ्रेंचाइजियों की पूरी टीम
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकल्टन, शार्दुल ठाकुर, एएम गज़नफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, मोहम्मद इज़हार।
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज, ल्यूक वुड।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओत्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।
चेन्नई सुपर किंग्स: MS धोनी (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (RR से ट्रेड किए गए), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेट कीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फाउल्केस।
दिल्ली कैपिटल्स: नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मुकेश कुमार, डेविड मिलर, बेन डकेट, आकिब नबी, पथुम निसंका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारिख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, व्यशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।
राजस्थान रॉयल्स: रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन।
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडू मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स।
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्त्जे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

