Breaking News
Create your Account
BJP: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में मीडिया विभाग का विस्तार, किरण सिंह देव ने सौंपी प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को कमान, देखें लिस्ट
BJP: रायपुर: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश सह-संयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट के पदों पर कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
BJP: मीडिया पैनलिस्ट के रूप में रामू नेताम, गोपाल बिष्ट, दयावंत धर बांधे, डॉ. अनामिका सिंह, नितेश मोहरे, निशिकांत पांडेय, वात्सल्य मूर्ति, गंधर्व पांडेय, प्रियदर्शिनी दिव्य, पीयूष मिश्रा और संतोष दास को जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी नेता विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर प्रभावी ढंग से रखेंगे।
BJP: नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी स्थान दिया गया है। पार्टी का मानना है कि यह टीम प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही विपक्ष के आरोपों का प्रभावी जवाब देने में अहम भूमिका निभाएगी।
BJP: इसके अलावा प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर गौरीशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, जसविंदर बग्गा, रविंद सिंह, वैभव बैस, तौकीर रजा और उमेश घोरमोड़े को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखें लिस्ट:
Related Posts
More News:
- 1. Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन तक टोल फ्री, यात्रियों को बड़ी राहत
- 2. LPG Gas Price Hike: 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर हुआ महंगा, अब ₹1754 में मिलेगा; कमर्शियल सिलेंडर पर भी भारी बढ़ोतरी
- 3. Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे पर कार्रवाई, लापरवाहों पर गिरी गाज; उच्च स्तरीय जांच के आदेश
- 4. Jammu Bridge Collapse : जम्मू में बड़ा हादसा : पुल ढहने से मलबे में दबकर कई लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

