Breaking News
Create your Account
CG Naxal Surrender: दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 108 माओवादी आज करेंगे आत्मसमर्पण, कांकेर से 3 AK-47 के साथ 3 नक्सली भी छोड़ेंगे हथियार
CG Naxal Surrender: जगदलपुर। बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। पूना मारगेम पहल के तहत दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के कुल 108 माओवादी कैडर 11 मार्च को समाज के वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होंगे।
CG Naxal Surrender: मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त पहल पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन के तहत बड़ी संख्या में माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इन कैडरों द्वारा दी गई सूचनाओं और खुफिया इनपुट के आधार पर भारत में नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी डंप बरामदगी भी की गई है।
CG Naxal Surrender: विभिन्न जिलों से हथियार और अन्य सामग्री बरामद
बीजापुर समेत बस्तर रेंज के विभिन्न जिलों से बरामद किए गए हथियार और अन्य सामग्री को जगदलपुर स्थित रेंज मुख्यालय में आयोजित आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। आपको बता दें कि, यह कार्यक्रम रेंज मुख्यालय जगदलपुर में दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा।
CG Naxal Surrender: कांकेर जिले से तीन नक्सली भी करेंगे आत्मसमर्पण
इसी कार्यक्रम में कांकेर जिले में लंबे समय से सक्रिय रहे दो डीवीसीएम रैंक के नक्सली समेत तीन नक्सली भी आत्मसमर्पण करेंगे, जो अपने साथ तीन AK-47 हथियार भी पुलिस को सौंपेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस आत्मसमर्पण के बाद कांकेर जिले में अब सिर्फ 21 हथियारबंद नक्सली ही सक्रिय रह जाएंगे। प्रशासन ने 31 मार्च से पहले जिले को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान को और तेज कर दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. ICICI बैंक में फूटा 1.38 करोड़ का घोटाला, गोल्ड लोन में असली की जगह नकली जेवर रखे, ग्राहकों के बनाये जाली हस्ताक्षर, पूर्व ब्रांच मैनेजर फरार
- 2. 1 May Rule Change: गैस सिलेंडर डिलीवरी, ATM से Railway Ticket और EPFO तक आज से बदल गए ये जरुरी नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर
- 3. Raipur City Crime : सूने मकानों पर गिरोह का धावा, नागपुर तक फैला नेटवर्क, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
- 4. Barrier-Free Toll Plaza : टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार यहाँ शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

