Create your Account
White House Area Shut Down: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच बड़ी खबर, डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक निवास वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, इलाके में हड़कंप
White House Area Shut Down: नई दिल्ली: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी (Washington, D.C.) में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वैन ने हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित व्हाइट हाउस (White House) के पास लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ दिया। यह घटना उस क्षेत्र में हुई जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) का आधिकारिक आवास स्थित है। अचानक हुई इस घटना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके को तुरंत घेरकर जांच शुरू कर दी गई।
White House Area Shut Down: पुलिस के मुताबिक यह घटना तड़के सुबह लाफायेट स्क्वायर (Lafayette Square) इलाके में हुई, जो व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर में स्थित है। जैसे ही वैन ने बैरिकेड को तोड़ा, सुरक्षा बल तुरंत सक्रिय हो गए और चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
White House Area Shut Down: अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस (United States Secret Service) ने बताया कि मामला एक संदिग्ध वाहन से जुड़ा है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद व्हाइट हाउस के आसपास की कई प्रमुख सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिससे सुबह के समय यातायात प्रभावित हुआ और कई सरकारी कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पाए।
White House Area Shut Down: यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण राजधानी में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए इलाके को सील कर दिया और हालात सामान्य होने के बाद धीरे-धीरे सड़कों को फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: आरटीई के तहत प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, शिक्षा विभाग का दावा.. आरटीई प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर
- 2. CG Crime : पिकअप में छिपाकर ले जा रहे 2.14 करोड़ की अफीम पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- 3. Disha Vakani Father Death: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दयाबेन के पिता भीम वकानी का निधन, बेटे मयूर ने दी जानकारी, अहमदाबाद में होगा अंतिम संस्कार
- 4. SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की कप्तानी पारी ने दिलाई जीत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

