Breaking News
:

CG News : चलती कार बनी आग का गोला, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक

CG News

कार आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

CG News : जगदलपुर। बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत बास्तानार के पास रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो युवकों ने स्थिति भांपते ही फुर्ती दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि कुछ ही देर में कार आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा निवासी दो युवक रविवार सुबह कार से जगदलपुर की ओर जा रहे थे। दोपहर के समय जैसे ही उनकी कार बास्तानार घाटी के आगे पहुंची, अचानक कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही कार में आग लग गई।


आग को बढ़ता देख दोनों युवकों ने तुरंत कार रोककर बाहर छलांग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोड़ेनार थाना पुलिस और नगर सेना की एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि भीषण गर्मी और इंजन के अधिक गर्म होने से तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे आग लगी। कोड़ेनार थाना प्रभारी अमित ने बताया कि कार सर्विसिंग के लिए जगदलपुर लाई जा रही थी। फिलहाल दोनों युवक सुरक्षित हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us