Create your Account
CG Police Transfer : पुलिस में बड़ा फेरबदल, SSP ने जारी की जंबो ट्रांसफर लिस्ट, 219 पुलिसकर्मी हुए इधर-उधर
- Rohit banchhor
- 15 Mar, 2026
आदेश के साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
CG Police Transfer : रायगढ़। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जंबो तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश में एक एसआई, एक दर्जन एएसआई समेत कुल 219 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाकर अलग-अलग थानों और शाखाओं में नई पदस्थापना दी गई है।
एसएसपी के मुताबिक, जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और लॉ एंड ऑर्डर को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है। इस बड़े फेरबदल से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कई पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे, जिन्हें अब नई जिम्मेदारी के साथ दूसरे स्थानों पर भेजा गया है। आदेश के साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें लिस्ट…
Related Posts
More News:
- 1. Justice Yashwant Verma Resignation: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर से मिले थे जले हुए नोट
- 2. CG Police Transfer : रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों के बदले प्रभारी
- 3. MP Accident : NH-44 पर हिट एंड रन, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, महिला समेत 2 की मौत
- 4. CG News: डीसीसी अध्यक्षों की बैठक में बैज की दो टूक..सप्ताह भर में बनाए बूथ कमेटी, राजीव भवन की अहम बैठक में बघेल, महंत, सिंहदेव सहित ये नेता रहे शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

