Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : छात्रावास में 11वीं के छात्र की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव
CG News : कोरिया। जिले के सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्र स्थित कटगोड़ी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सामने आने के बाद छात्रावास और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम सुरेश बताया जा रहा है, जो कक्षा 11वीं का छात्र था और छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात उसने छात्रावास के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब घटना का पता चला तो छात्रावास प्रबंधन और अन्य छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही सोनहत प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएम अंशुल वर्मा, तहसीलदार संजय सिंह राठौर और थाना प्रभारी विनोद पासवान के साथ पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अधिकारियों ने छात्रावास में रह रहे अन्य छात्रों और प्रबंधन से पूछताछ की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
- 2. MP News : सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 3. Attack on Farooq Abdullah: मैं 20 साल से उसे मारना चाहता था'... फारूक अब्दुल्ला पर हमला, शादी समारोह में गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
- 4. Mahakaal Darshan : कालों के काल महाकाल के करें दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

