Create your Account
CG News : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपियों से 5 लाख की संपत्ति जब्त
- Rohit banchhor
- 16 Apr, 2026
दोनों आरोपी मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा लगाते पकड़े गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
CG News : धमतरी। जिले में आईपीएल सट्टा रैकेट के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े ऑनलाइन नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कुरूद थाना क्षेत्र में बीएसएनएल ऑफिस के पास संचालित इस अवैध कारोबार पर दबिश देकर पुलिस ने दो आरोपियों जीवन यादव और कौशल साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा लगाते पकड़े गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान में यह सफलता मिली। आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन, एक आईफोन, 20,500 नगद और करीब 4 लाख कीमत की अर्टिका कार समेत कुल 5.05 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से ही जुआ और अन्य आपराधिक मामलों में लिप्त रहे हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : नाबालिग बेटी से बातचीत का विरोध पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार
- 2. Thursday Horoscope: गुरुवार के दिन इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 3. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 4. MP News : ओंकारेश्वर नहर में मिली युवक की लाश, युवती घायल, हादसा या हमला पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

