Create your Account
CG News : बस्तर फाइटर के सिपाही ने सर्विस रायफल से दी जान
CG News : बीजापुर। बीजापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बस्तर फाइटर के एक जवान ने कोतवाली थाना परिसर के सामने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी जवान दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृत जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है, जो उसूर ब्लॉक के मुर्दोण्डा गांव का निवासी बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवान ने अचानक अपनी सर्विस रायफल उठाई और खुद पर फायर कर लिया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि जवान की सर्विस रायफल को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जवान की मानसिक स्थिति, ड्यूटी प्रेशर और अन्य व्यक्तिगत पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : प्रेमी के कहने पर मालिक के घर में की चोरी, 48 घंटे में नौकरानी और साथी गिरफ्तार
- 2. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 3. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
- 4. FIFA World Cup 2026: अल्जीरिया को 2-0 से हराकर स्विट्जरलैंड अंतिम-16 में, अफ्रीका की उम्मीदों को बड़ा झटका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

