Create your Account
Bihar Election 2025: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-प्रियंका से लेकर पप्पू यादव तक शामिल, देखें लिस्ट
Bihar Election 2025: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर राज्य के प्रमुख चेहरों तक को शामिल किया गया है।
Bihar Election 2025: सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम सबसे ऊपर हैं। इनके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और लोकप्रिय चेहरे भी प्रचार की कमान संभालेंगे।
Bihar Election 2025: कांग्रेस ने इस बार युवा और क्षेत्रीय नेताओं पर भी भरोसा जताया है। कन्हैया कुमार और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है। वहीं, एआईसीसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला और सैयद नसीर हुसैन को भी सूची में शामिल किया गया है।
Bihar Election 2025: वरिष्ठ नेताओं में अशोक गहलोत, तारिक अनवर, गौरव गोगोई, मोहम्मद जावेद और अखिलेश प्रसाद सिंह के नाम प्रमुख हैं। कांग्रेस का मानना है कि इन नेताओं के प्रचार से राज्य में पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और चुनावी मुकाबले में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी।
देखें लिस्ट 
Related Posts
More News:
- 1. BJP MLAs meeting in Kolkata today: बंगाल में नई सरकार का रास्ता साफ, चुनाव आयोग ने गवर्नर को भेजा नोटिफिकेशन, बीजेपी विधायकों की बैठक आज, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी,क्या है प्रावधान
- 2. CG News : नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, क्षेत्र में फैली सनसनी
- 3. West Bengal Election Counting Supervisors: चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, दो जजों की स्पेशल बेंच में सुनवाई कल
- 4. PM Modi Speech Live: बंगाल की जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों से किया स्वागत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

